September 29, 2026

बांका में संदेहास्पद रूप से 3 लोग बीमार, जहरीली शराब की चर्चा तेज़, जानें पूरा मामला

बांका। बिहार के बांका में संदेहास्पद रूप से तीन लोग गंभीर हालत में बीमार हो गए हैं। उनमें से एक की आंख की रौशनी जाने की शिकायत है। जिले के अमरपुर के तीन लोगों को मंगलवार की देर रात गंभीर स्थिति में भागलपुर में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा हैं की जिलें के बादशाहगंज के गनौरी मंडल, नयाचक गांव के फुदो मंडल एवं बलुआ के गन्नो यादव की मंगलवार की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने से स्थिति गंभीर हो गई। इनमें फुदो मंडल रात में विक्षिप्त की तरह करने लगा जबकि गनौरी मंडल ने आंखों की रोशनी चले जाने की शिकायत की। दोनों के परिजन उन्हें इलाज के लिए भागलपुर लेकर चले गए।

इधर एक अन्य ग्रामीण गन्नो यादव की स्थिति भी अचानक गंभीर हो गई। दो लोगों के पहले से बीमार होने की खबर से भयभीत परिजन उन्हें भी इलाज के लिए भागलपुर लेकर चले गए। वही अब एक साथ तीन लोगों के अचानक बीमार हो जाने के गांव में चर्चा का बाजार गर्म है। ग्रामीणों के बीच तीनों के द्वारा जहरीली शराब पीने की चर्चा हो रही है। दबी जुबान में अधिकतम लोग यही कह रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है।

You may have missed