PATNA : संजय जायसवाल और सुशील मोदी घड़ियाली आंसू बहाकर वाहवाही लूटना चाहते हैं ; चित्तरंजन गगन

पटना। बिहार में रोजगार को लेकर BJP और RJD में जुबानी जंग तेज हो गई है। RJD प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने शिक्षक बहाली पर BJP पर हमला बोला है। वही उन्होंने BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के बयान को बेशर्मी की प्राकाष्ठा बताते हुए कहा है कि शिक्षक बहाली और बेरोजगारी पर BJP के किसी नेता को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। वही RJD प्रवक्ता ने कहा कि BJP के गलत नीतियों के कारण हीं देश में बेरोजगारी आज सबसे गंभीर सवाल बन गया है। वही उन्होंने कहा की राज्य में लगभग 15 वर्षों तक BJP सरकार में शामिल रही है और वित्त विभाग BJP के जिम्मे रहा है, फिर भी वर्षों से बिहार में शिक्षक बहाली नहीं हो रही थी। इसके लिए केवल और केवल BJP जिम्मेवार है। NDA सरकार में शामिल रहने के बावजूद BJP द्वारा शिक्षक बहाली में केवल अवरोध पैदा किया जाता रहा।
घड़ियाली आंसू बहाकर वाहवाही लूटना चाह रहे हैं : चित्तरंजन गगन
वही चित्तरंजन गगन ने आगे कहा आज जब CM नीतीश और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के पहल पर महागठबंधन सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर बेरोजगार नौजवानों को नौकरी और रोजगार दिया जा रहा है। बड़े पैमाने पर शिक्षकों के रिक्त पदों पर शिक्षकों की बहाली होने जा रही है तो BJP के प्रदेश अध्यक्ष और सुशील मोदी जैसे नेता घड़ियाली आंसू बहाकर वाहवाही लूटना चाह रहे हैं। वही उन्होंने कहा की संजय जायसवाल और सुशील मोदी दोनों संसद सदस्य हैं, केन्द्र में उनके पार्टी की सरकार है और केन्द्र की सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
जायसवाल और मोदी में नहीं है थोड़ी भी नैतिकता : चित्तरंजन गगन
वही राजद प्रवक्ता ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत बिहार को जो केन्द्र से राशि मिलनी चाहिए। वह‌ नहीं दिया जा रहा है। जायसवाल और मोदी में यदि थोड़ी भी नैतिकता है तो उन्हें केन्द्र सरकार पर दबाव बनाकर शिक्षा मद में बिहार के हिस्से की राशि ससमय उपलब्ध कराना चाहिए। वहीं उन्होंने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि केन्द्र की सरकार केन्द्र के विभिन्न विभागों में एक करोड़ से ज्यादा रिक्तियां चुरा कर बैठी हुई है। और आज ऑनलाइन नियुक्ति पत्र बांटने का नाटक किया गया है। यदि भाजपा में साहस है तो आज ऑनलाइन बांटे गए नियुक्ति पत्र के बारे श्वेत पत्र जारी करे। वही राजद नेता ने कहा कि बिहार की महागठबंधन सरकार ने आज केन्द्र सरकार को मजबूर कर दिया है कि अब उनके जुवान पर भी बेरोजगारी, बहाली, नियुक्ति पत्र और रोजगार जैसे शब्द आने लगे हैं। नौकरी के सम्बन्ध में बिहार मॉडल अपनाने को बाध्य हो गए हैं, क्योंकि इसके पहले इन्हें इन शब्दों से हीं चीढ़ रहा है।

About Post Author

You may have missed