बिहार के पूर्व बाहुबली MLA सुनील पांडेय को कोर्ट से मिली जमानत, 9 महीने बाद जेल से हुए रिहा

सासाराम। बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक सुनील पांडेय आज जेल से रिहा हो गये हैं। बता दे की सुनील पांडेय को पिछले वर्ष युपी की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वही उन पर हत्या की साजिश रचने का आरोप था। इस मामले में जमानत मिलने के बाद सुनील पांडेय को जेल से रिहा कर दिया गया। बता दे की पिछले साल 18 अगस्त को युपी पुलिस ने सुनील पांडेय को गिरफ्तार किया था। उन्हें पहले युपी के मिर्जापुर जिले की जेल में रखा गया था। बाद में उन्हें बिहार के सासाराम जेल भेजा गया था, जहां कि कोर्ट में उनके खिलाफ दर्ज मामले की सुनवाई हो रही थी। जमानत मिलने के बाद सुनील पांडेय बिहार की सासाराम जेल से बाहर आये। बता दें कि पिछले साल अगस्त महीने में युपी के मिर्जापुर जेल के विंध्याचल अष्टभुजा पहाड़ी पर एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

वही 14 अगस्त 2022 को विध्यांचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा पहाड़ी पर मछिंदरा कुंड के पास पूर्व विधायक सुनील पांडेय के साथ कुछ लोग आए थे। सुनील पांडेय के आए लोगों के बीच मछिंदरा पहाड़ी पर शराब के नशे में विवाद हो गया। वही इसके बाद आपस में ही गोलीबारी होने लगी। इसी दौरान एक गोली 75 वर्षीय कन्हैया प्रसाद के पेट में लग गयी थी, जिससे उनकी मौत हो गयी थी। वही मिर्जापुर पुलिस ने पहले गोलीबारी में शामिल 6 आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा था। बाद में सुनील पांडेय का नाम आने पर उनसे पूछताछ की गयी थी। फिर पुलिस ने सुनील पांडेय को इस आधार पर जेल भेज दिया कि उनके कारण ही गोलीबारी हुई थी। जिसमें 75 साल के वृद्ध की मौत हुई। सुनील पांडेय पर हत्या के लिए आपराधिक षड़यंत्र रचने का आरोप लगा था।

About Post Author

You may have missed