बिहार में रील्स बनाने के लिए ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, ओवरहेड तार की चपेट में आने से झुलस छात्र

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिलें में मालगाड़ी की छत पर रील्स बना रहा छात्र गंभीर तौर पर घायल हो गया है। बता दे की बिजली के तार की चपेट में आने से छात्र बुरी तरह झुलस गया है। वही गंभीर हालत में उसे पहले सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मुजफ्फरपुर के PMCH रेफर कर दिया गया है। वही डॉक्टरों ने बताया है कि छात्र का पूरा शरीर झुलस गया है। स्थिति बेहद खराब है। जानकारी मिलते ही GRP मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। वही घायल छात्र की पहचान शहर के मेहसौल इलाके के वार्ड-26 निवासी मो. लाल के 15 वर्षीय रियाज़ के रूप में की गई है। बताया जा रहा है की घर से कोचिंग जाते वक्त ट्रेन की छत पर चढ़ वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। वही इसी दौरान ओवरहेड तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। दोस्तों ने शोर मचाया तो GRP और साथियों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल लाया गया। रियाज़ के दोस्त ने बताया कि हम सभी एकसाथ कोचिंग के लिए निकले थे। रास्ते में वह पीछे हो गया। फिर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की छत पर चढ़ गया। GRP के दरोगा दिनेश यादव ने बताया कि प्लेटफार्म पर लगी गाड़ी के छत पर चढ़कर युवक वीडियो बना रहा था। वही इस दौरान यह घटना घटी है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

About Post Author

You may have missed