गया में विधवा महिला की हत्या से हडकंप; अपराधियों ने गला रेतकर मार डाला, चेहरा को बुरी तरह से काटा

गया। गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के लाव गांव में बुधवार देर रात एक विधवा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों को गुरुवार की सुबह वारदात की जानकारी लगी। जानकारी के अनुसार, 45 साल की शांति देवी की बुधवार की रात निर्ममता से हत्या कर दी गई। शांति देवी के साथ उसकी मां और पांच साल का भतीजा भी सोया था लेकिन दोनों को हत्या की भनक तक नहीं लगी। हत्यारे ने महिला के गले के साथ चेहरे को भी हथियार से काटा है। घटनास्थल पर खून पसरा मिला। परिजनों को भी हत्या की जानकारी गुरुवार सुबह लगी। मृतका शांति के पति के पहले ही मौत हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि महिला रात में अपने कमरे में सोई थी। परिजनों को सुबह जागने पर हत्या किए जाने का पता चला। परिजनों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष श्रीराम चौधरी, पुलिस अधिकारी विजय कुमार, पंचायत के मुखिया आशुतोष कुमार मिश्रा पहुंचे। तब तक मौके पर ग्रामीणों की भी काफी भीड़ जुट गई। सूचना पर डीएसपी गुलशन कुमार के नेतृत्व में पहुंची टिकारी थाना की पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। इसके साथ ही पुलिस हत्या के कारणों की पड़ताल के लिए परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ करने में जुटी है।

About Post Author

You may have missed