आजादी का अमृत महोत्सव : लखीसराय में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा, 500 फीट के झंडे के साथ 5 किलोमीटर की पदयात्रा

लखीसराय। बिहार के लखीसराय में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रविवार को विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा लखीसराय में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। वही करीब 500 फीट की तिरंगा के साथ उन्होंने लखीसराय में 5.5 किलोमीटर की पदयात्रा की। वही राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति के संदेशों से सराबोर यात्रा लखीसराय के गांधी मैदान से शुरू होकर विद्यापीठ चौक तक पहुंची जिसमें हजारों लोग शामिल रहे। वही विजय सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। वही आज लखीसराय के गाँधी मैदान से विद्यापीठ चौक तक निकली तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुआ। वही यह यात्रा हमसबों में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रगौरव का संचार करती है। वही उन्होंने कहा कि पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर जबरदस्त जोश का संचार है। वही लखीसराय में भी लोग हर्ष के साथ इस महोत्सव में शामिल हुए हैं।

वही तिरंगा यात्रा में 500 फीट के तिरंगा के साथ लोग शामिल हुए। वही भारत माता की जय और जय हिंद के नारों से पूरा रास्ता गूंजता रहा। वहीं बड़ों के साथ बच्चों और किशोरों का जत्था भी बड़ी संख्या में शामिल रहा। वही लखीसराय में अपनी किस्म की इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए लोगों में जोरदार उत्साह देखा गया। वहीं सोमवार को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर लखीसराय सहित पुरे जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, प्रमुख सार्वजनिक स्थल और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

About Post Author

You may have missed