September 20, 2026

सीवान मे सांप ने ली तीन लोगों की जान, गुस्साए लोगों ने ढूंढकर मार डाला

सीवान। सीवान में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरनाथपुर के रहने वाले 64 वर्षीय जयप्रकाश सिंह के रूप में हुई है। जयप्रकाश सिंह की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के चंवर में एक जहरीला सांप है, जो अब तक तीन लोगों को काट चुका है। सांप के काट लेने के भय से लोग उस चंवर में जाते भी नहीं थे। उसके काटने से अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है। जयप्रकाश सिंह भी अपने खेत के तरफ गए थे। तभी सांप ने इन्हें डस लिया। पीड़ित ने अपने घर आकर परिजनों को पूरी बात बताई। उसके बाद में मूर्छित हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में सीवान एक सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज किया गया। इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। मौत के बाद सीवान सदर अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को शव सौंप दिया गया। मृत्यु होते ही ग्रामीणों ने उस सांप को ढूंढना शुरू कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सांप को ढूंढ कर लाठी डंडे से कुचलकर सांप को मार दिया। ग्रामीणों का कहना था की यह विषैला सांप अब तक कई लोगो को काट चुका था। अब तक उस सांप के कटने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई है।

 

You may have missed