सिवान में चार महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के सामने आत्मदाह का किया प्रयास, बच्चे के अपहरण से थी आक्रोशित

सिवान।सिवान में पुलिस की कार्यशैली से नाराज चार महिलाओं ने जिले के डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया।चारों महिलाओं ने अपने शरीर पर किरासन तेल उड़ेल कर आग लगाने की कोशिश की।मौके पर उपस्थित पुलिस वालों ने उन्हें बचाया। पुलिस वालों ने तत्परता दिखाते हुए सामूहिक आत्महत्या की बड़ी घटना को होने से रोक लिया।घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़हरिया थाना क्षेत्र की चार महिलाओं ने पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर इतना बड़ा कदम उठाया।बताया जाता है कि इन महिलाओं के घर से चार माह पूर्व एक बच्चे का अपहरण हो गया था।जिसके संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कराया गया था।आज तक पुलिस बच्चे को बरामद नहीं कर सकी।महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।जिस कारण उन्हें ऐसा करने पर मजबूर होना पड़ा। महिलाएं बच्चे के बरामद होने से बेहद आक्रोशित थी।इस घटना के उपरांत सिवान कलेक्ट्रेट में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।वह तो मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाया नहीं तो आज सिवान कलेक्ट्रेट में बड़ी घटना घट जाती।वैसे सिवान पुलिस के कार्यशैली से नाराज महिलाओं के इस कदम ने सिवान जिला के पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान लगा दिया है।

You may have missed