राशन वितरण में धांधली के विरोध में सीतामढ़ी छात्र राजद ने किया सांकेतिक उपवास
जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद रेहान खान ने किया उपवास

सीतामढी।कल अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर और मजदूर भाइयों के सम्मान में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवाहन पर सोशल डिस्टेंसिंग और लॉक डाउन का पालन करते हुए शहर के छात्र राजद जिला उपाध्यक्ष मों रेहान खान के नेतृत्व में खिलाफत बाग में अपने घरों में सांकेतिक अनशन करने का काम किया।
जिस तरह राशन वितरण में धांधली और राशन में नाम जुरवाने पर जीविका दीदी द्वारा वसूली यह साबित करता है कि वर्तमान सरकार गरीबों के खिलाफ है। नेता प्रतिपक्ष बिहार से बाहर फॅसे छात्र-छात्राएं मजदूर एवं नौजवान लगातार बिहार बुलाने के लिए मांग कर रहे हैं। लेकिन बिहार के मुखिया श्री नीतीश कुमार जी केंद्र सरकार पर पल्ला झाड़ रहे हैं और बोल रहे हैं कि हम केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी के अथक प्रयास के बाद केंद्र सरकार ने उनके बातों का संज्ञान लेते हुए गाइडलाइन जारी किया और बोला कि बिहार से बाहर फंसे छात्र-छात्राएं मजदूर एवं नौजवानों को बिहार सरकार बिहार लाने का काम करे। इसके बावजूद डबल इंजन के साथ ही उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जी ने कहा कि उन लोगों को बिहार सरकार लाने में असमर्थ है। तेजस्वी यादव जीने दो हजार बसें बिहार सरकार को देने की घोषणा की और बोला कि बिहार के मजदूर छात्र छात्राओं नौजवानों को बिहार लाने का काम करें। हम लोगों ने सांकेतिक उपवास रखने का काम किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद रेहान खान, जिला महासचिव मोहम्मद असलम, आर्यन, बाबर आदि मौजूद थे।

