कोरोना का कहर-बिहार में मिलें नौ और पॉजिटिव मरीज, कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 475 हो गई

पटना। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के बीच प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का क्रम जारी है।प्रदेश में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।अब राज्य की स्थिति बिगड़ते हुए दिखाई दे रही है। विश्वव्यापी महामारी कोरोना बिहार के अंदर तेजी से अपना पांव पसार रहा है।प्रदेश में कोरोना महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।कोरोना संकट की महामारी के बीच प्रदेश के मुख्यालय पटना से कोरोना पॉजिटिव मामलों की खबर सामने आ रही है। जहां कोरोना के 9 और मरीजों के मिलने की आधिकारिक पुष्टि हुई है।इसके साथ ही बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 475 हो गया है

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को दी गई जानकारी के मुताबिक आरा से 6 मरीज मिले हैं। 2 मरीज कैमूर से तथा एक बक्सर से मिले हैं।

You may have missed