September 13, 2026

पटना में युवक की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े मर्डर की वारदात से हडकंप

पटना। राजधानी पटना में एक बार फिर से अपराधियों ने मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है। बुधवार की सुबह बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के बांसघाट काली मंदिर के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक की पहचाना उदय यादव के रूप में हुई है। उदय मंदिरी का रहने वाला था। सुबह में बांसघाट काली मंदिर से सटे कॉर्नर पर किराना दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान अपराधियों ने उदय यादव पर फायरिंग की गई। जिसमें उदय के सिर में गोली लग गई। घटना के बाद उदय को इलाज के लिए रुबन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की पुष्टि बुद्धा कॉलोनी के थानाध्यक्ष ने की है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। मौके पर कोतवाली थाने की पुलिस, बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस समेत दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद हैं। डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि आज सुबह पौने नौ बजे के करीब बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के बांस घाट के पास एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई। उदय राय के सिर में पीछे से गोली मारी गई है। इलाज के क्रम में रूबन अस्पताल में उदय की मृत्य हो गई है। डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजनों से डिटेल में बातचीत की है। परिजनों के द्वारा फर्द बयान लिया जा रहा है। कुछ लोगों का नाम परिजनों के द्वारा दिया जा रहा है। गोली मारने वाले की पहचान अभी नहीं हुई है। पुलिस छानबीन कर रही है।

You may have missed