September 18, 2025

विश्व प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ उत्पलकांत का दिल्ली में निधन,शोक की लहर

पटना।विश्व प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ उत्पलकांत सिंह का आज निधन हो गया है। डॉ उत्पलकांत का इलाज नई दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चल रहा था।जहां इलाज के क्रम में उनका निधन हो गया।डॉ उत्पलकांत सिंह के पुत्र सिद्धार्थ कुमार विक्रम विधानसभा से कांग्रेस के विधायक हैं।डॉ उत्पल कांत विश्व स्तर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ थे।लगातार पांच दशकों से स्वास्थ्य क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है।डॉ उत्पलकांत सिंह के निधन से समाज एवं राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है।डॉ उत्पलकांत के निधन के बाद शोक संवेदनाओं का तांता लग गया है।बड़ी संख्या में उन्हें चाहने वाले इस खबर को सुनने के बाद स्तब्ध हो गए हैं।सोशल मीडिया में उनके निधन के उपरांत शोक प्रकट किए जा रहे हैं।डॉ उत्पलकांत पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के आमहारा गांव के निवासी थे।बेहद सामाजिक छवि के डॉ उत्पल कांत बिहार के स्वास्थ्य जगत के सर्वाधिक मजबूत स्तंभों में से एक थे।उनके निधन के बाद उनके परिवार समेत व्यापक संख्या में उनके प्रशंसक तथा शुभचिंतक शोक में डूब गए हैं।

You may have missed