शपथ लेने वाले मंत्रियों की फाइनल लिस्ट पहुंची राजभवन,डिप्टी सीएम पद पर अब भी संशय

पटना।आज शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ शपथ ग्रहण करने वाले अन्य मंत्रियों के लिस्ट राज भवन पहुंच गई है।मिल रही सूचनाओं के अनुसार मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार शपथ लेंगे।वहीं नीतीश कुमार के साथ जदयू कोटे से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी,विजेंद्र यादव,अशोक चौधरी तथा मेवालाल चौधरी मंत्री पद का शपथ ग्रहण करेंगे। वही भाजपा से अब तक नंदकिशोर यादव तथा विधानमंडल दल के उप नेता रेणु देवी का नाम भेजा गया है।इसके अतिरिक्त पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष सुमन तथा वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी एवं शीला कुमारी के नाम शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों की सूची में शामिल है।उप मुख्यमंत्री पद पर अभी भी गतिरोध चल रहा है।कल से भाजपा विधायक दल के नेता तारा किशोर प्रसाद का नाम फाइनल बताया जा रहा है।मगर राजभवन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा संभवतः फिर इस नाम पर पुनर्विचार कर रही है।कहा तो यहां तक जा रहा है कि भाजपा किसी सवर्ण को उप मुख्यमंत्री का पद देने जा रही है।

About Post Author

You may have missed