भागलपुर : BJP कार्यकर्ताओं ने शाहनवाज हुसैन का किया भव्य स्वागत, बोले- 2024 में हर जगह खिलेगा कमल, कहीं नहीं दिखेगा तीर और लालटेन

भागलपुर। बिहार के पूर्व मंत्री और BJP प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन आज भागलपुर पहुंचे। कुढ़नी उपचुनाव में BJP को मिली जीत पर उन्होंने जदयू और राजद पर जमकर निशाना साधा। वही उन्होंने कहा जिस क्षेत्र में लालटेन टंग जाता है, उस क्षेत्र का विकास रुक जाता है। वही आगे शाहनवाज ने कहा कि BJP के विकास के नक्शे कदम पर बिहार चल रहा था। वही प्रदेश में कई उद्योग लग रहे थे। लेकिन नीतीश कुमार की गंदी नीति के चलते बिहार फिर से पीछे जाने लगा है। जिस गति से उद्योग लग रहे थे। उसी गति से उद्योग ठप पड़ गए। साथी ही शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 2024 में हर जगह कमल खिलेगा, कहीं भी तीर और लालटेन नहीं दिखेगा। वही भागलपुर पहुंचने के बाद BJP के कार्यकर्ताओं ने सैयद शाहनवाज हुसैन को पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन किया। उसके बाद वह पीरपैंती के लिए रवाना हो गये। कुछ दिन पहले वहां एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। उनके परिजनों से मिलने और हर संभव मदद करने पहुंचे।

About Post Author

You may have missed