बेतिया में युवती को ब्लैकमेल कर किया यौन शोषण; अश्लील वीडियो भी बनाया, तीन गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

नरकटियागंज। बेतिया शहर के नरकटियागंज में एक लड़के द्वारा लड़की को फंसा कर उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों ने एफआईआर दर्ज की है जिसमें लड़के पर कई आरोप लगाए हैं। बताया गया कि रेप के दौरान युवक ने अश्लील वीडियो बनाया और ब्लैकमेल करने लगा। लड़की नाबालिग है जो कि गर्भवती हो गई तो लड़का उसको छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में लड़की के पिता ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज की। इसमें आरोपी युवक समेत उसके भाई और उसके बहनोई समेत अन्य 10 लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है और बाकी की खोजबीन कर रही। आरोपी युवक रक्सौल का रहने वाला है। लड़की के पिता ने बताया कि सोनू अली शिकारपुर थाना क्षेत्र के बलिया गांव में अपनी बहन के घर रहता था। लड़की पढ़ने जाती थी तो सोनू ने नाबालिग बेटी को को बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद एक दिन उसे अपनी बहन के घर दिउलिया ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता ने बताया कि जब लड़की के साथ दुष्कर्म कर रहा था तो उसकी बहन का बेटा वीडियो बनाया और उस वीडियो के साथ उसको ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री ने जब बताया कि उसके साथ रेप किया गया है तो वह शिकारपुर थाना में शिकायत दर्ज कराने के लिए जा रहे थे, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने पंचायती से मामले को सुलझाने की बात कही। उन पर दबाव बनाने लगे जिसके बाद दूसरे धर्म से होने की वजह से शादी नहीं हुई।

वही इलाके के लोगों ने भी बताया कि वह शादी करने के नाम पर लडकी को अपने साथ लेकर गया था और शादी भी कर लिया था। 2021 में पीड़ित लड़की के पिता ने शिकारपुर थाना में अपनी पुत्री के अपहरण की शिकायत की थी। उस समय उसने पुलिस को बताया था कि उसकी पुत्री बोर्ड की परीक्षा देने जा रही थी और गायब हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर उसके घरवालों को सौंप दिया था, लेकिन पंचायती के माध्यम से आरोपी युवक उस समय बच गया। इसी बीच आरोपी वीडियो दिखाकर लड़की के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया।

About Post Author

You may have missed