September 27, 2026

नवादा : शादी का झांसा देकर प्रेमिका का 6 महीनों तक किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर हुआ फरार

  • दोनों बचपन के थे पुराने साथी, दोस्ती के बाद हुआ था प्यार

नवादा। बिहार के नवादा जिलें के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने शादी का झांसा देकर प्रेमिका से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते थे। पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। प्रेमी-प्रेमिका ने शादी करने की कसमें खाई। कुछ दिन बाद प्रेमी ने प्रेमिका का यौन शोषण किया और गांव से फरार हो गया। बताया जाता है कि बचपन से लड़का और लड़की एक साथ खेलते-कूदते बड़े हुए। फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गया। दोनों एक दूसरे के प्रेमी-प्रेमिका बनकर घर आने-जाने लगें। जिसके बाद शादी का प्रलोभन देकर प्रेमी ने 6 महीना तक प्रेमिका का यौन शोषण किया। लकिन जब प्रेमिका के गर्भवती होने की सूचना प्रेमी को मिला तो वह गांव छोड़कर फरार हो गया।

इस संबध में बताया जा रहा हैं की बचपन से ही गोविंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती अपने नाना-नानी के घर में रहती है। वहीं से उसके पढ़ी-लिखी की है। पीड़िता झारखंड के कोडरमा जिला के नासरगंज वासोडीह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। घटना को लेकर प्रेमिका ने स्थानीय थाना में परिजनों के साथ पहुंचकर न्याय के लिए गुहार लगाई है। शकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

You may have missed