जमुई : महिला समेत तीन बच्चों की लाश कुएं से मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या की जांच करने में जुटी पुलिस

जमुई। बिहार के जमुई जिलें चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के घुटवे पंचायत अंतर्गत धनवे गांव में एक महिला और उसके तीन बच्चों का शव कुएं से बरामद किया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मृतका की पहचान पप्पू यादव की पत्नी बबिता देवी 35 वर्ष और उसके तीन मासूम बच्चे कृष्ण कुमार 9 वर्ष,अंकुश कुमार 7 वर्ष और दिलखुश कुमार 5 वर्ष के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना चंद्र मंडी थाने पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद  महिला के ससुराल के सभी लोग फरार बताए जाते हैं।

बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद के कारण यह घटना घटी है। कुछ लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना की गुत्थी सुलझ पाएगी। मृतका के मायके वालों ने घटना के बाद मृतक महिला के पति सहित ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला का मायका चकाई थाना अंतर्गत कियाजोरी पंचायत का बाराटांड़ गांव बताया जा रहा है। मृतक बबीता की शादी तकरीबन 18 वर्ष पूर्व पप्पू यादव से हुई थी। फिलहाल पप्पू यादव कोलकाता में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। बबीता के पिता ने बताया कि कुएं में लाश देखने के बाद गांव वालों द्वारा उसे सूचना दी गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी है।

About Post Author

You may have missed