बिहटा की दोनों बहनों सुभिक्षा और समीक्षा का सियूईटी से रांची में हुआ चयन, यूटयूब से की थी पढाई

पटना। लॉकडाउन में कई ऐसे छात्र-छात्राये हैं,जो बिना किसी साधन के यूटयूब के माध्यम से पढ़ाई कर एक ऊंची मुकाम को हासिल कर लिया है। बिहटा नगर के राघोपुर गांव निवासी राज कुमार मिश्रा के दोनों पुत्रियों सुभिक्षा व समीक्षा का कॉमन यूनिवर्सिटी इंट्रेस टेस्ट झारखंड,रांची में चयन हुआ है। जिसे क्षेत्र में खुशी की लहर है। सामाजिक सह किसान नेता त्रयम्बक राज,आनंद मिश्रा समेत अनेकों लोगों ने घर पर पहुंचकर दोनो बहनों को पुष्प गुच्छ देकर बधाई दे रहे हैं।बधाई देने का तांता घर पर लगा हुआ है।बताया जाता है,की 5 वर्षीय कोर्स का यह दूसरा बैच है। जिसमे बी टेक, टू एम टेक की पढ़ाई कराई जाती है।समिक्षा की बीटेक सिविल इंजीनियरिंग व सुभिक्षा को बीटेक में ट्रलोजी मै केनिक इंजीनियर में उसी कैम्पस में सलेक्शन हुआ है।शुरुआत में इन दोनो बहनों का पढ़ाई लिखाई एलकेजी से 4 तक संत जोसेफ एकैडमी में हुई उसके बाद स्टूडेंट पब्लिक नामक स्कूल से मैट्रिक तक पढ़ाई कर अच्छे मार्क्स से मैट्रिक पास कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रौशन किया। इसके साथ ही जहानाबाद के एक कॉलेज से इंटर तक पढ़ाई की।
कोरोना काल दोनों बहनो के लिए वरदान साबित हुआ यूटयूब
कोरोना कला के समय सभी स्कूल कॉलेज पूरी तरह से बंद हो गया था। बच्चो को ऑनलाइन पढ़ाई कराया जा रहा था। सभी छात्राओं को घर पर ही रह कर तैयारीयां कराई जा रही थी। जो छात्राओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी। इन चुनौतियों को दोनों बहने दरकिनार कर बिना कोचिंग किये बैगर यूट्यूब के माध्यम से पढ़ाई कर एक ऊंचे मुकाम को हासिल कर लिया है।जो इस क्षेत्र से इस संस्थान में पहला स्थान पाया है। दोनों के दादा रत्नेश्वर मिश्र ने दोनों बच्चियों को हौसला अफजाई करते हुए कहा की खूब पढ़ो और आगे बढ़ो लग्न से मेहनत कर आगे की लक्षय को हासिल करो। वही दोनों छात्रों को शुरुआती स्कूलो में भव्य तरीके से स्वागत किया गया।आनंद मिश्र के नेतृत्व में स्टूडेंट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य वीरेंद्र सिंह, आर्यन कुमार को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।तो स्कूल में मौजूद सभी छात्र छात्राओं के बीच समीक्षा और सुभीक्षा ने मिठाइयां खिलाकर स्कूल के पुराने दिनों को याद कर भावकू हो गयी। मौके पर कुश कुमार, सलोनी कुमारी ,खुशी कुमारी ,आर्यन कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे

About Post Author

You may have missed