बिहार के लिए इंडिया गठबंधन में सीटों का बंटवारा आज, दिल्ली में बैठक के बाद होगी घोषणा

पटना। बिहार में लोकसभा का विधिवत शुरुआत आज से शुरू हो गया है। प्रथम चरण के नामांकन की शुरुआत आज से होनी है जहां एक और इसके लिए देश में सभी पार्टियों अपने-अपने स्तर की तैयारी में लगी हुई है वही बिहार में विपक्षी गठबंधन इंडिया में अब तक सीटों का बंटवारा फाइनल नहीं हो पाया है। इसी बीच ऐसी खबर सामने आई है कि आज सीट शेयरिंग को लेकर अंतिम मोहर लगा सकती है और इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग की घोषणा भी आज कर दी जाएगी। विपक्ष दलों के महागठबंधन की सीटों के बंटवारे को लेकर आज दिल्ली में अहम बैठक होगी। ऐसी चर्चा है कि सीटों का बंटवारा हो जाएगा और शाम तक सीटों का ऐलान भी जाएगा। इस प्रस्तावित बैठक में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से नवनियुक्त राज्यसभा सांसद मनोज झा और संजय यादव शामिल होंगे। कल दिल्ली में तमाम दलों के नेता बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान सीटों के बंटवारे पर फैसला लिया जाएगा और उम्मीद जतायी जा रही है कि कल ही इसका ऐलान भी कर दिया जाएगा। जबकि एनडीए में सीटों का बंटवारा कल 18 मार्च को ही हो गया। बिहार की 40 लोकसभा सीटों के बंटवारे में 17 सीटें बीजेपी,16 सीटें जेडीयू, 5 सीट चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को दी गईं। इसके अलावे जीतनराम मांझी की और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को एक-एक सीट दी गई। जबकि पशुपति पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को एक भी सीट नसीब नहीं हुआ। इसी बात से नाराज होकर पशुपति पारस ने आज दिल्ली में मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। बिहार में लोकसभा की 40 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस 10 सीटों के लिए आरजेडी पर दबाव बना रही है, लेकिन आरजेडी सात या आठ सीट से ज्यादा देने को तैयार नजर नहीं आ रही है। दूसरी तरफ, वाम मोर्चा भी है, जो कम से कम पांच सीटें चाह रहा है। सूत्रों ने बताया है कि दिल्ली की बैठक में सीट बंटवारा फाइनल करने के बाद बुधवार को बिहार की राजधानी पटना में इसका आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया जाएगा।
पशुपति पारस को मिल सकती है हाजीपुर सीट
पशुपति पारस पाला बदलते हैं तो हाजीपुर सीट पर उन्हें इंडिया गठबंधन का समर्थन मिल सकता है। पशुपति पारस ने 2021 में लोक जनशक्ति पार्टी से अलग होकर ‘राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी’ बना ली। वह वर्तमान में केंद्रीय मंत्री भी हैं। बताया गया है कि पप्पू यादव को पूर्णिया सीट मिल सकती है, जबकि विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी इंडिया गठबंधन के संपर्क में हैं। उनके एनडीए में भी जाने की चर्चा हो रही है।
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान शनिवार को किया गया। इस बार चुनाव सात चरणों में करवाए जाएंगे, जिसकी शुरुआत 19 अप्रैल को वोटिंग से होगी। सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान करवाए जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती 4 जून को करवाई जाएगी। लोकसभा चुनाव के लिहाज से बिहार सबसे महत्वपूर्ण राज्यों में से एक है। कहा जाता है कि दिल्ली का रास्ता यूपी और बिहार से होकर गुजरता है, जहां लोकसभा की 120 सीटें हैं। बिहार में ही अकेले 40 सीटें हैं। बिहार में इस बार सात चरणों में वोटिंग करवाई जाएगी। पहले चरण में मतदाता 19 अप्रैल को औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में वोटिंग होगी। दूसरे फेज में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में 26 अप्रैल को वोटिंग करवाई जाएगी। सबसे आखिरी फेज 1 जून को नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद में वोट डाले जाएंगे।

About Post Author

You may have missed