राजद विधायक शंभूनाथ यादव के 13 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, आय से अधिक संपति मामले हुई कार्रवाई

पटना। बक्सर में राजद विधायक नेता शंभू नाथ सिंह यादव और उनसे जुड़े लोगों के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, बक्सर जिले के सदर सिमरी ब्रह्मपुर और चक्की प्रखंड क्षेत्र में विधायक से जुड़े कम से कम 13 ठिकानों पर सुबह 5 बजे से ईडी की टीम मौजूद है। जांच एजेंसी ने विधायक के रिश्तेदारों के घर भी छापेमारी करने पहुंची है। टीम ने शंभू नाथ यादव और उनके परिजनों को उनके आवास में ही रोक कर रखा है, जहां सभी से लगातार पूछताछ जारी है। इस कड़ी में जिला मुख्यालय के जासो में भी जांच टीम पहुंची हुई है। कार्रवाई की सूचना मिलते ही उनके समर्थक भी उनके आवास पर पहुंचने लगे हैं। माना जा रहा है कि मामला लैंड फॉर जॉब या आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है। यह भी बताया जा रहा कि चारा घोटाला के समय भी शंभू नाथ यादव ने लालू प्रसाद यादव को काफी मदद पहुंचाई थी। इसके अतिरिक्त बक्सर शहर जासो में उनके करीबी के ठिकाने पर भी छापेमारी चल रही है। साथ ही साथ उनके फ्लोर मिल, ईंट भट्ठे समेत 13 अलग-अलग ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। ईडी ने विधायक शंभूनाथ यादव और उनके परिजन को उनके आवास में ही रोक कर रखा है। जहां सभी से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही उनके सैकड़ों समर्थक उनके आवास पर पहुंच गए हैं।
लालू के करीबी हैं शंभू नाथ यादव
लालू यादव जब बिहार के मुख्यमंत्री थे तब शंभु यादव उनके बॉडीगार्ड हुआ करते थे। जब लालू रेल मंत्री बने तब उन्हें आरजेडी से टिकट मिला और वे जीतकर विधायक बन गए। शंभू नाथ सिंह यादव लालू यादव के बहुत ही करीबी माने जाते हैं। अभी कुछ दिन पहले 5 दिसंबर को लालू यादव शंभू के बेटे के तिलक समारोह में शामिल हुए थे। उस समय शंभू नाथ सिंह ने लालू यादव को भगवान बताकर कहा था कि इनके कार्य के लिए सात जन्म भी मिले तो कम है। अनुमान लगाया जा रहा है कि लालू यादव के बेहद करीब होने के कारण इनके यहां आज ईडी की छापेमारी चल रही। शंभू नाथ यादव ने 1983 से 2009 तक बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल के रूप में काम कर चूके हैं। आज उनके पास इंटरनेशनल स्कूल फ्लोरमिल आदि करोड़ों की संपत्ति है। शंभू नाथ सिंह ग्राम-चक्की लहना भोला डेरा थाना ब्रह्मपुर, बक्सर के रहने वाले हैं। जो राजद से ब्रह्मपुर विधान सभा से विधायक हैं। चुनावी माहौल में लालू परिवार के करीबियों पर केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई से सूबे का सियासी पारा गर्माया हुआ है। बीते 27 फरवरी को ईडी ने भोजपुर जिले की संदेश से आरजेडी की विधायक किरण देवी के यहां छापा मारा था। उनके आरा एवं पटना स्तित ठिकानों पर रेड की गई। किरण देवी के पति अरुण यादव बालू कारोबारी हैं और वे भी विधायक रह चुके हैं। पिछले साल मई में भी दंपति के ठिकानों पर सीबीआई ने लैंड फॉर जॉब केस में छापेमारी की थी।

About Post Author

You may have missed