सड़क हादसा : कैमूर में बाजार जाने के दौरान युवक को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

कैमूर। बिहार के कैमूर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक स्कॉर्पियो ने बाजार जा रहे युवक को टक्कर मार दी हैं। जंहा अधौरा पहाड़ी पर मुसहरवा बाबा के मन्दिर के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घायल युवक भगवानपुर प्रखंड के पहाड़िया गाँव निवासी अशोक सिंह के पुत्र रिशु पटेल बताया जा रहे हैं। वही घटना के बाद आस पास के लोगों के द्वारा घायल युवक को सदर अस्पताल भभुआ पहुचाया गया। बता दे की घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य भभुआ विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल घायल युवक से मिलने सदर अस्पताल भभुआ पहुंचें। वही जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल ने बताया की पहड़िया के अशोक सिंह के पुत्र रिशु पटेल मजदूर की तलाश में अधौरा पहाड़ी पर गया था। बताया जा रहा है की मुसहरवा बाबा के पास तेज रफ़्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दिया। वही जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। वही ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को सदर अस्पताल भभुआ पहुचाया गया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए तत्काल वाराणसी रेफर कर दिया।

About Post Author

You may have missed