दरभंगा में स्कूल बच्ची को कार ने कुचला, मौत से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

दरभंगा। बिहार के दरभंगा में स्कूल जा रही तीसरी कक्षा की बच्ची की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंद डाला। बच्ची का स्कूल सड़क के उस पार था। जो घर से काफी नजदीक है। वहां जाने के लिए बच्ची सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। बच्ची को कुचलने के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को 3 घंटे तक जाम कर दिया। यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। सूचना पर सीओ और पुलिस अधिकारी पहुंचे। काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के सिसौनी मोड़ पर की है। बच्ची 11 वर्षीय मनीषा कुमारी उर्फ खुशी है। उसका स्कूल मोहल्ले में ही है। सुबह करीब साढ़े सात बजे वो विद्यालय जा रही थी। इसी दौरान उल्टी दिशा से आ रहे वाहन उसे कुचल दिया। हादसे के बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले के शांत कराया। अंचल अधिकारी विमल कुमार कारण, बिरौल थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा, अन्य अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कई घंटों तक लोगों को समझाया। जिसके बाद सड़क से जाम हटा। यातायात बहाल हुआ। बिरौल थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने कहा कि लोगों को समझा-बूझकर यातायात सुचारू कर दिया गया है। लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

You may have missed