भाजपा सती-सत्यवान मंडल की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया

पटना सिटी। भाजपा के द्वारा मेहंदीगंज पानीटंकी के पास भाजपा सती-सत्यवान मंडल की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड 61 में पीसीसी और नाला निर्माण का उद्घाटन के बाद पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव पूरे रौ में दिखे। उन्होंने अपना भाषण मगही में दिया। श्री यादव ने कहा कि यदि कोई गरीब का बेटा अगर बड़े पद पर पहुंच जाता है, तो वह सबसे पहले गरीबों की भलाई करने की सोचता है। देश के प्रधानमंत्री भाई नरेंद्र मोदी चाय बेचा करते थे और उनकी माताजी बर्तन मांजने का काम करती थी। जब वे देश के प्रधानमंत्री बने तो उनकी नजर गरीबों के उद्धार की ओर गया। उन्होंने गरीबों के लिए पक्का घर, लकड़ी से खाना बनाने के बजाय गैस चूल्हा, इलाज को 5 लाख का बीमा, हर घर नली-गली योजना, पीने का पानी और गरीबों को अंत्योदय योजना के तहत चावल और गेहूं उपलब्ध कराया जा रहा है। मसुके पूर्व उपमहापौर रूपनारायण मेहता, वार्ड पार्षद उषा देवी, राजेश साह, पिंकू मेहता, सुधीर यादव, मुन्ना सहनी, रवि प्रकाश यादव, गाँधी मेहता, अविनाश पटेल, उमेश केवट और सती सत्यवान मंडल के अध्य्क्ष नवल साहनी आदि मौजूद थे।
इसके बाद मंत्री नंदकिशोर यादव खाजेकलां सामुदायिक भवन पहुंचे। यहां भी उन्होंने टोल फ्री नंबर से लोगों को भाजपा का सदस्यता दिलाने का काम किया। लोदीकटरा और साह की इमली से मो. महबूब आलम, पप्पू खान मो. मुन्ना, श्यामा देवी, मुन्नी देवी, सोनी देवी, राजो देवी, मो. शाहिद सहित करीब 100 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश सचिव रूपनारायण मेहता, राजेश साह, नितेन्द्र अवस्थी, सुजीत कुशवाहा, कांति केसरी आदि मौजूद थीं।

About Post Author

You may have missed