जदयू ने सम्राट चौधरी को थमाया नोटिस, ललन की मटन-पुलाव पार्टी में शराब परोसने का लगाये थे आरोप

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह द्वारा आयोजित एक भोज पर टिप्पणी करना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को मंहगा पड़ सकता है। दरअसल, इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लीगल नोटिस भेजी गई है। यह नोटिस JDU मुंगेर जिला अध्यक्ष नचिकेता मंडल की ओर से राजीव कुमार अधिवक्ता ने भेजा गया है। दरअसल, JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह द्वारा रविवार को अपने लोकसभा क्षेत्र मुंगेर में एक भोज का आयोजन किया था। जिसको लेकर सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया था कि आयोजन में शामिल हुए लोगों को चावल-मटन के साथ शराब भी परोसी गयी थी। आपको ज्ञात हो की बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। वहीं BJP प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान को लेकर JDU ने उन्हें लीगल नोटिस थमा दी है। JDU ने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। वहीं, अब लीगल नोटिस भेजा गया है। बताते चलें कि JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न एक बैठक के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के खिलाफ एक निंदा प्रस्ताव पारित किया गया था।

About Post Author

You may have missed