मुजफ्फरपुर में सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन सुधीर कुमार की पुलिस ने की पिटाई, जानिए पूरा मामला
बिहार। मुजफ्फरपुर जिले के टाउन थाना पर पूर्व क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन सुधीर कुमार की एक पुलिसकर्मी ने पिटाई कर दी। टाउन थाना के एक मुंशी ने उन्हें गाली दी फिर मारने के लिए हाथ उठाया। लेकिन, हाथ से नहीं मारकर दो लात उनके पैर पर मारा और गाली देकर थाना से भगा दिया। पीड़ित सुधीर इस घटना से काफी मर्माहत हुए। उन्होंने टाउन DSP रामनरेश पासवान से इसकी शिकायत भी की। उन्होंने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना कल देर शाम की बताई जा रही है। बताया गया कि गुरुवार को टाउन थाना की पुलिस ने उनके चचेरे भाई किशन कुमार को हिरासत में लिया था। जब शाम को सुधीर दामोदरपुर अपने आवास पर पहुंचे तो उन्हें घरवालों ने इसकी जानकारी दी। बताया कि पुलिस ने किशन को उठा लिया है। लेकिन, क्या मामला है इस बारे में नहीं बता रहे हैं।
सुधीर भागते हुए टाउन थाना पहुंचे। देखा कि उनका भाई हाजत में बंद है। वे उससे पूछने लगे की किस मामले में उठाया है। उसने बताया कि उसके एक दोस्त में जमीन खरीदा था। उसमें उसका नाम गवाह के रूप में दिया हुआ था। शायद उस जमीन को लेकर कुछ लफड़ा हुआ था। उसी में एक पक्ष ने FIR दर्ज कराया था। जबकि इसके बारे में उसे कुछ जानकारी भी नहीं है। फिर भी पुलिस उसे पकड़ कर ले आयी है। सुधीर अपने भाई से बात कर रहे थे। तभी एक मुंशी गुस्से में सिरिस्ता से बाहर निकले और विवाद करने लगे। फिर उन्होंने गाली देना शुरू कर दिया। जब सुधीर ने इसका विरोध किया तो उनके साथ थाना पर मारपीट की। इसके बाद सुधीर वहां से चुपचाप बाहर निकल गए। फिर DSP से शिकायत की। सुधीर ने कहा कि यह मेरा दुर्भाग्य है कि आज से कुछ साल पहले जब यह थाना भवन नया बना था। उस समय उन्हें सलेब्रिटी के तौर पर उद्घाटन करने के लिए बुलाया गया था। उन्होंने फीता काटकर इसका उद्घाटन भी किया था। लेकिन, आज उसी थाना पर उनके साथ मारपीट की गई हैं।