केंद्र के साथ मिलकर बिहार के विकास के लिए बनाएंगे रोडमैप : सम्राट चौधरी

  • प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों डिप्टी सीएम ने भरी हुंकार, नीतीश के विजन को आगे बढ़ने का किया ऐलान
  • मुरेठा उतारकर, बाल मुंडवाकर अयोध्या में राम के चरणों में जाकर दूंगा : सम्राट चौधरी
  • 10 लाख रोजगार देने का वादा जल्द पूरा होगा, रेवेन्यू का स्तर बेहतर बनेगा : उपमुख्यमंत्री

पटना। बिहार में सत्ता समीकरण एक बार फिर बदल गया है। सरकार से महागठबंधन की विदाई हो गई। जदयू एनडीए का हिस्सा बन गया है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सत्ता फिर से कायम हो गई है। बिहार में तीन दिन पहले उठा सियासी बवंडर थम गया है। इस बवंडर ने राजद और कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया। सत्ता परिवर्तन के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा संयुक्त रूप से भाजपा की प्रेस कांफ्रेंस किया। सम्राट चौधरी ने बताया कि किस परिस्थितियों में जदयू के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला लिया गया। इस दौरान उन्होंने बिहार के विकास का रोडमैप बताया। सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले 48 घण्टो में आपने देखा कैसे बिहारी की राजनीतिक स्थिति बदली। जदयू के द्वारा प्रस्ताव मिला था कि और नई सरकार में समर्थन के लिए उनके दूत आए और हमलोग ने उनका समर्थन किया। जदयू को तोड़ने का काम किया जा रहा था। सरकार में रहते हुए कहा जा रहा था कि जदयू टूट जायगी समाप्त हो जायेगी। इसके आगे उन्होंने कहा कि एनडीए लगातार बिहार के हक़ के लये लड़ती रही बिहार में और 2005 में बिहार में सरकार बनाई। अब नई सरकार में देश मे मोदी जी और बिहार में नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार को बढ़ाने का काम करेंगे। जो अधूरे सपने छूट गए उसको पूरा करेंगे। 10 लाख रोजगार देने का वादा पूरा किया जा रहा है। रोजगार देने का काम किया जायेगा। बिहार को रेवेन्यू के स्तर को भी ठीक किया जायेगा।
मुरेठा उतारकर, बाल मुंडवाकर अयोध्या में राम के चरणों में जाकर दूंगा : सम्राट चौधरी
वही पत्रकारों ने मुरेठा को लेकर सम्राट चौधरी से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि भाजपा मेरी दूसरी मां है। मेरी जन्मदिन देनी वाली मां जब चली गई थी तब मैंने मुरेठा बांधा था। मैं व्यक्तिगत तौर पर कमिटेड हूं। दूसरी मां के सम्मान में अगर अयोध्या जाकर सर मुंडवाना पड़ा तो मुंडवाऊंगा। मैं भाजपा सिपाही हूं। वो भावुक क्षण था जब मैंने वो बात रखी थी। सम्राट चौधरी मे कहा कि भाजपा मेरी दूसरी मां की तरह है। हमको जन्म देनी वाली मां जब चली गई थी, तब मैंने मुरेठा बांधा था। मैं व्यक्तिगत तौर पर कमिटेड हूं। दूसरी मां के सम्मान में अगर अयोध्या जाकर सर मुंडवाना पड़ा तो मुंडवाऊंगा। मैं भाजपा का सिपाही हूं। वो भावुक क्षण था, जब मैंने वो बात रखी थी। अब भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर मैं अपना मुरेठा और बाल मुंडवा कर भगवान राम के चरणों में दूंगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के विकास के लिए हम साथ आए हैं। जदयू को तोड़ने की कोशिश की जा रही थी। देश में मोदी जी बिहार में नीतीश जी के नेतृत्व में विकास होगा।

About Post Author

You may have missed