CM नीतीश की परेशानी बढ़ी : राजद विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, कहा- रोटी, पान और सत्ता बदलते रहना चाहिए

पटना। बिहार के सत्तारूढ़ दल राजद के विधायक विजय कुमार मंडल ने अपनी ही सरकार पर हमला किया है। उनका कहना है कि बिहार में सत्ता निरंकुश हो गई है। यह बात उन्होंने किसी और से नहीं कहीं, बल्कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और BJP विधायक जीवेश मिश्रा से कही। बता दे की भोजपुर जिले के दिनारा से राजद विधायक विजय कुमार मंडल और जीवेश मिश्रा की सभी बातें कैमरे पर रिकॉर्ड हो रही थी। वही इसी दौरान राजद विधायक ने लोहिया का हवाला देकर कहा कि रोटी, पान और सत्ता बदलते रहना चाहिए। नहीं तो सत्ता निरंकुश हो जाती है और रोटी जल जाती है। वही इसके बाद कैमरे पर मुखातिब होकर विजय मंडल कहते हैं कि आज सत्ता निरंकुश है। इस दौरान बीच-बीच में जीवेश मिश्रा उनकी हां में हां मिला रहे थे। वही यह सारा वाकया बिहार विधानसभा के परिसर में हुआ हैं। जहां दोनों विधायक आपस में मिल गए। उसके बाद नीतीश कुमार की आलोचना शुरू हुई। राजद विधायक विजय कुमार मंडल यह भूल गए कि वह सत्तारूढ़ दल में है और उन्होंने BJP के पूर्व मंत्री और विधायक जीवेश मिश्रा से जमकर नीतीश कुमार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल दी। बता दे की जब विजय मंडल बोल रहे थे तो जीवेश मिश्रा मजे लेकर उनकी हां में हां मिला रहे थे। जीवेश मिश्रा को यह इल्म था कि सामने कैमरा है। वही उन्होंने कहा कि आप ठीक बोल रहे हैं। सत्ता निरंकुश हो गई है। तब विजय मंडल कहते हैं कि आप ब्लॉक में चले जाइए, जिला में चले जाइए, क्या स्थिति है? CM के बारे में कहते हैं कि आप समाधान यात्रा में जा रहे हैं, कहीं कोई सुनवाई नहीं है। एक बीडीओ-सीओ किसी की नहीं सुनता है।
शिवानंद तिवारी ने भी समाधान यात्रा पर उठाया था सवाल
वही बता दे की यह पहले व्यक्ति नहीं हैं, जिन्होंने CM की समाधान यात्रा पर सवाल उठाया है। राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पर सवाल उठाया था। हवाला दिया था कि कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मुख्यमंत्री को अपना नहीं तो कम से कम अपने कर्मचारी और अधिकारियों की चिंता करनी चाहिए। कई कर्मचारी-अधिकारी ठंड से एलर्जिक हैं। उन्हें मजबूरी में अपनी ड्यूटी करनी पड़ रही है। ऐसे में उन्हें अपनी समाधान यात्रा टाल देना चाहिए।

About Post Author

You may have missed