खबरें बाढ़ की : RJD ने 3 नेताओं को किया निष्कासित, स्वास्थ्य शिविर आयोजित

राजद ने 3 नेताओं को किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कार्रवाई
बाढ़। बाढ़ जिला राजद ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं को अब बाहर का रास्ता दिखाना शुरू कर दिया है। एमएलसी चुनाव के दौरान पार्टी के विरुद्ध नीति अपनाने वाले 3 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश पर बाढ़ राजद जिलाध्यक्ष महेश सिंह के द्वारा निकाले जाने की घोषणा की गई। निष्कासित किए गए नेताओं में बाढ़ प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र पासवान, जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद यादव और प्रदेश सचिव राजीव कुमार चुन्ना शामिल हैं। महेश सिंह ने बताया कि आगे भी जो पार्टी कार्यकर्ता पार्टी के विपरीत काम करेंगे, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
बाढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर उच्च विद्यालय अगवानपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बाढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी नवकुंज कुमार एवं बाढ़ प्रखंड प्रभारी मदन पासवान के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस शिविर में महिला एवं पुरुष को एएमसी चेकअप, शुगर लेवल, एचआईवी, कोविड-19 जांच, आरआई प्रतिरक्षण, कोविड-19 का ओपीडी दवा वितरण किया गया। आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। शिविर में डॉ. सुबोध, डॉ. रिचा, डॉ. आकांक्षा, डॉ. ऊषा ने लगभग 300 लोगों का जांच किया।

About Post Author