September 24, 2026

PATNA : RJD ने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 191वीं जयंती मनायी

पटना। राजद कार्यालय में रविार को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारिका सावित्री बाई फुले की 191वीं जयंती पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री वृषिण पटेल की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर श्री पटेल ने कहा कि सावित्री बाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका तथा मराठी कवयित्री थी एवं भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं। वे अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। वे 1852 ई. में बालिकाओं के लिए एक पहला विद्यालय की स्थापना की। सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह से जीया, जिसका उद्देश्य था विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना। 10 मार्च 1897 को प्लेग के कारण सावित्रीबाई फुले का निधन हो गया। वे पे्ररणा के स्त्रोत हैं।
इस मौके पर सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में मदन शर्मा, भाई अरूण कुमार, निर्भय अम्बेदकर, अनवर हुसैन एवं सजन कुमार मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

You may have missed