पालीगंज में कार की टक्कर से एक बाइक सवार घायल, गंभीर हालत में PMCH रेफर
पटना। पालीगंज थाना क्षेत्र के मध्यमा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक शुक्रवार की शाम गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे बेहतर इलाज के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल से पटना PMCH भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम पालीगंज थाना क्षेत्र के मध्यमा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार एक बाइक सवार को तकजर मारकर भाग निकला। वही इस हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही इस हादसे में घायल की पहचान रानितलाब थाना क्षेत्र के धाना गांव निवासी कृष्णा चौधरी के 35 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुआ। घायल धीरज को इलाज के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने घायल की गम्भीर स्थिति को देख प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना स्थिग पीएमसीएच भेज दिया।


