पालीगंज में राजद के पटना जिलाध्यक्ष बोले- हमारी पार्टी सभी जातियों, धर्मो तथा वर्गों का सम्मान करती है

पालीगंज। राजद पार्टी सभी जातियों, धर्मो तथा वर्गों के लोगो को सम्मान करती है। इस पार्टी के नजर में चाहे किसी भी धर्म, जाती व वर्ग के लोग हो सभी एक भारतीय है। ये बाते मंगलवार को स्थानीय बाजार स्थित उच्च विद्यालय के सभागार में राजद की ओर से आयोजित अनुमण्डल स्तरीय अम्बेदकर परिचर्चा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजद पार्टी के पटना जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक दीनानाथ सिंह यादव ने कहा। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेदकर के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर किया गया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजद के पटना जिलाध्यक्ष सह पालीगंज के पूर्व विधायक दीनानाथ सिंह यादव ने बताया कि केंद्र में मौजूद तानाशाही सरकार तरह तरह की देश मे कानून व नियम लागू कर जनता को परेशान कर रखी है। जिसे समझने के लिए हमसभी को शिक्षित के साथ जागरूक होना पड़ेगा। जैसा कि भीमराव अम्बेदकर ने शिक्षा प्राप्त कर हमसभी के लिए एक संविधान का निर्माण किये व हमलोगों को जागरूक करते हुए अधिकार दिलाये। आज उन्ही के आदर्शों पर चलते हुए बिहार में राजद पार्टी सभी वर्गों, जातियों व धर्मो के लोगो के साथ समानता का ब्यवहार करते हुए लोकप्रियता प्राप्त की है। वही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजद के प्रदेश महासचिव मुकुन्द सिन्हा ने बताया कि राजद को मजबूत करने के लिए महिलाओं को भी शिक्षित व जागरूक होना आवश्यक है। जबकि मनेर विधानसभा के बिधायक भाई बिरेन्द्र यादव ने बताया कि बाबा साहब संविधान निर्माण कर जो हमे अधिकार दिलाये थे उन अधिकारों को एनडीए सरकार हमलोगों से छिनना चाहता है जो हम कभी होने नही देंगे। बाबा साहब का सपना था कि हमसभी भारतीय बने न कि हिन्दू व मुसलमान। हमारी पार्टी हमेशा सभी जाति धर्मो को एकसाथ लेकर चलती है व सभी को बराबर सम्मान करती है। यही वजह है कि राजद बिहार की सबसे बड़ी पार्टी है। वही इस मौके पर राजद नेता रामप्रवेश यादव, अफरोज आलम, जिला पार्षद सर्वेश यादव, मनोज यादव, पूर्व जिला पार्षद अरबिंद कुमार, अवधेश यादव, पूर्व जिला पार्षद रंजन यादव, शंकर यादव व विजय यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed