PATNA : 137वीं जयंती पर याद किए गए देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

पटना। देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 137वीं जयंती शुक्रवार को सदाकत आश्रम में मनायी गयी। आश्रम के उद्यान में स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चन्दन बागची ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद विलक्षण प्रतिभा के धनी थे तथा वे अजातशत्रु थे। वहीं पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के लिये यह बड़े गर्व की बात है कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 14 वर्षों से अधिक समय तक बिहार कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद को सुशोभित किये।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री संजीव प्रसाद टोनी, कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल, भावना झा, जया मिश्रा, आनंद माधव, राजेश कुमार सिन्हा, सुनील कुमार सिंह, सौरभ सिन्हा, कमलदेव नारायण शुक्ला, शशिकांत तिवारी, अरविंद लाल रजक, संजीव कुमार कर्मवीर, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा, प्रदुम्न कुमार, अखिलेश्वर सिंह, मृणाल अनामय, रीता सिंह, अरविन्द कुमार चैधरी, मृगेन्द्र कुमार सिंह, सिसिल साह,अरूण पाठक, रवि गोल्डन, राजीव सिन्हा, मिहिर झा, निधि पांडेय, रूमा सिंह, निरंजन कुमार, मो. सोयेब, रिपु दहन शर्मा, अरफराज साहिल एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने राजेन्द्र बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

About Post Author

You may have missed