PATNA : राज्यपाल और CM नीतीश ने देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर किया नमन, पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

पटना। देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र की 137वीं जयंती के अवसर राजधानी पटना के राजेन्द्र चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। माल्यार्पण के पश्चात राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने स्वदेशी कंबल आश्रम की चरखा कात रही महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया। राजेन्द्र चौक से राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री राजेन्द्र घाट पहुंचकर देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, मंत्री मंगल पांडे, अशोक चौधरी, नितिन नवीन, रामप्रीत पासवान, जनक राम, शीला कुमारी, विधायक अरूण कुमार सिन्हा, संजीव चौरसिया, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल, पटना डीएम चन्द्रशेखर सिंह, एसएसपी उपेन्द्र शर्मा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन एवं गीत प्रस्तुत किया।

About Post Author

You may have missed