पप्पू यादव ने की सरकार से बड़ी मांग, कहा- आंखफोड़वा कांड के दोषियों की गिरफ्तारी, पीड़ितों को मिले 5-5 लाख मुआवजा

मुजफ्फरपुर। आज जाप सुप्रीमो सह पूर्व MP पप्पू यादव ने कहा की मुजफ्फरपुर आंखफोड़वा कांड में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। पुलिस की हवा हवाई बातों से काम नहीं चलेगा। अन्यथा राज्य में इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। ऐसे संगीन मामले में जितनी जल्दी सम्भव हो सभी सभी गुनाहगार को जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए। उन्होंने SKMCH में भर्ती मरीजों से मुलाकात की। सभी से हालचाल पूछा। एक गरीब मरीज को तत्काल पांच हज़ार रुपए भी सहयोग स्वरूप दिए। अभी 21 लोग SKMCH के स्पेशल आई वार्ड ने भर्ती है। इसमें 11 लोगों की आंखें निकाल दी गयी है। शेष 10 का इलाज चल रहा है। उनकी भी आंखें निकालनी पड़ सकती है।

पप्पू यादव ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाया सवाल

पप्पू यादव ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था और सवाल उठाया। कहा कि मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल ने मरीजों को ठगने का काम किया। अब जब वे सरकारी अस्पताल में आए तो दो दिन से टहलना जा रहा है। जबकि उनकी आंखों का फौरन ऑपरेशन किया जाना चाहिए था। जिससे इन्फेक्शन शरीर मे नहीं फैले। लेकिन, यहां भी वही व्यवस्था है। उन्होंने अधीक्षक से उन सभी का अविलंब ऑपरेशन करने को कहा है।

पप्पू यादव ने कहा- सरकार से पीड़ितों को मिले 5-5 लाख का मुआवजा

उन्होंने सरकार से सभी मरीजों को 5-5 लाख मुआवजा देने की मांग की। कहा कि आई हॉस्पिटल ने घटिया क्वालिटी का लेंस लगाकर मरीजों को दिया। जबकि इसके दोगुने से अधिक रुपए उनसे ऐंठ लिए। अगर उन गरीबों का सही तरीके से इलाज और जांच नहीं किया गया तो सड़क से सदन तक जाम और प्रदर्शन किया जाएगा।

About Post Author

You may have missed