बाढ़ के रेड लाइट एरिया में छापा: अगवा लड़की बरामद, एक महिला समेत दो गिरफ्तार

बाढ़। एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान मानव तस्करी की शिकार लड़की को बाढ़ के  रेड लाइट एरिया से बरामद किया गया। साथ ही पुलिस ने नीलम देवी और संजय कुमार नामक दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है। एएसपी लिपि सिंह ने बताया कि एक साल पहले रोहतास की एक लड़की को अगवा कर तस्करी के लिए जबरन देह व्यापार के धंधे में उतारा गया था। रोहतास पुलिस की सूचना पर एएसपी द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान लड़की को बरामद किया गया है। लड़की के परिजनों को बुलाकर लड़की को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

About Post Author

You may have missed