राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में जल्द होगी 10 हजार से अधिक पदों पर बहाली, 16 नवंबर तक करें आवेदन

पटना। बिहार डीएलआरएस भर्ती से जुड़ी अपडेट है। ऐसे कैंडिडेट्स जो बिहार में सरकारी नौकरी के लिए भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए काम की खबर है। दरअसल, बिहार सरकार ने बंपर भर्ती वैकेंसी निकाली है। बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तहत बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो, अमीन और क्लर्क के 10, 101 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 21 अक्टूबर 2022 से हो चुकी है। इसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 16 नवंबर है, ऐसे में कैंडिडेट्स के पास अप्लाई करने के लिए कुछ ही दिन बाकी है। इन पदों पर आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी इसकी ऑफिशियल वेबसाइट online.bih.nic.in पर उपलब्ध कराए गए एप्लीकेशन फॉर्म के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के से कुल 10, 101 विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन कुल पदों में से एएसओ के 355, कानूनगो के 758, अमीन के 8244 और क्लर्क के 744 पदों को भरा जाना है। बता दे की एएसओ के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 37 साल है। जबकि कानूनगो और अमीन के लिए 18 से 37 साल निर्धारित है। वही क्लर्क के लिए 21 से 40 साल है। आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी।
संविदा के आधार पर होगी नियुक्ति
इन विभिन्न पदों के लिए कैंडिडेट्स 16 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख बेहद नजदीक है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि जल्द से जल्द आवेदन कर दें। बिहार सरकार के भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के तहत होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 10, 101 पदों के लिए संविदा के आधार पर नियुक्ति की जाएगी।

About Post Author

You may have missed