August 10, 2026

बिहार पुलिस अवर निरीक्षक के लिए 28 को होगी भर्ती परीक्षा, एक पाली में होगा एग्जाम

पटना। बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विसेज कमिशन की ओर से पुलिस अवर निरीक्षक के पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 28 जनवरी को किया जाएगा। वहीं परीक्षा से पहले ही आयोग द्वारा नोटिस जारी कर कुल 1,047 फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया है। इसमें 674 फॉर्म ऐसे अभ्यर्थियों ने किए थे, जिन्होंने बस रजिस्ट्रेशन करवाया था। आगे फॉर्म की प्रक्रिया को पूरी नहीं की थी। 363 ऐसे अभ्यर्थी थे, जिन्होंने अपने एप्लीकेशन फॉर्म को कैंसिल करवा लिया। 10 ऐसे अभ्यर्थी थे, जिन्होंने अपना गलत फोटो और सिग्नेचर अपलोड किया था। इस परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए 9:30 बजे का रिपोर्टिंग टाइम आयोग द्वारा जारी किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा के लिए 11 जनवरी को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। जिन भी अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है। वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने ई एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। यदि ई-प्रवेश-पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं है। या उपलब्ध नहीं है, तो ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी परीक्षा स्थल पर अपने साथ आवेदन-पत्र के समरूप (दो) फोटोग्राफ (दो माह के भीतर का खींचा हुआ) भी लायेंगे। आयोग द्वारा सूचित किया गया है कि अगर अभ्यर्थियों को किसी कारणवश वेबसाइट से ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर सकें। वो 24 जनवरी की सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के 5, हार्डिंग रोड, पटना-800001 स्थित कार्यालय से डुप्लिकेट ई-प्रवेश-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। बिहार राज्य सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक-मद्य निषेध के 11 पदों और गृह विभाग के अंतर्गत अग्निशमन सेवा में अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी के 53 पदों सहित कुल 64 पदों पर भर्ती की जाएगी।

You may have missed