आरसीपी सिंह ने किया बीजेपी में जाने ऐलान; बोले- झूठे हैं सीएम नीतीश, यह बात ललन सिंह भी जानते हैं

  • नीतीश कुमार सात जन्मों में भी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते है : आरसीपी सिंह

पटना। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह अब जल्द ही बीजेपी का दामन थामेंगे। आज मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने इसका ऐलान भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल बीजेपी ज्वॉइन करूंगा और नीतीश कुमार सात जन्मों में भी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते है। केंद्रीय मंत्री बनने के सवाल पर कहा कि नीतीश कुमार झूठ बोल रहे हैं उनकी सहमति से ही वे मंत्री बने थे यह बात ललन सिंह भी जानते हैं। मां थावे का दर्शन करने और मां का आशीर्वाद लेने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री व जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह गोपालगंज के लिए रवाना हुए। गोपालगंज में कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे उनसे बातचीत करेंगे। आरसीपी सिंह गोपालगंज से ही आगे की रणनीति तय करेंगे। गोपालगंज जाने से पहले आरसीपी सिंह ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि सात जन्मों में भी नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नहीं बन सकते।

इसके साथ ही उन्होंने यह कहा कि नीतीश कुमार की सहमति से ही वे केंद्रीय मंत्री बने थे। इस बात की जानकारी जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को भी थी। आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार झूठ बोल रहे हैं। नीतीश और उनकी पार्टी का आरोप बेबुनियाद है। आरसीपी सिंह से जब मीडिया ने पूछा की अब किस पार्टी में जाएंगे। तब मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि मैं बिल्कुल बीजेपी ज्वाइन करूंगा। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब नीतीश कुमार कितने बार पाला बदलेंगे। मुख्यमंत्री को जवाब देना होगा। नीतीश पर हमला बोलते हुए आरसीपी ने कहा कि सवाल ही नहीं उठता है कि नीतीश सात जन्म में प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। प्रधानमंत्री बनने के लिए 273 बहुमत चाहिए यह आएगा कैसे। लोग दिन में ही ख्वाब देखते है और गलतफहमी में जीते हैं।

About Post Author

You may have missed