विजेंद्र यादव का BJP पर हमला, कहा- संजय जायसवाल और विजय सिन्हा के चलते टूटा NDA गठबंधन, शराबकांड मुआवजा की मांग को बताया असंवैधानिक

पटना। भाजपा ने अपने पटना प्रदेश कार्यालय में एक पोस्टर लगाया। इस पोस्टर में BJP शासन और महागठबंधन शासन की तुलना की गई है। वही इस पोस्टर को लेकर बिहार सरकार के मंत्री विजेंद्र यादव ने BJP पर निशाना साधा है। वही उन्होंने कहा कि BJP की सरकार बिहार में कब रही है। जो वो पोस्टर जारी कर के अपनी उपलब्धियां गिना रहा है। बिहार में कभी BJP की सरकार नहीं, हमेशा NDA गठबंधन में सरकार बनी है।
संजय जायसवाल और विजय सिन्हा के चलते NDA गठबंधन टूटा : विजेंद्र यादव
वही उन्होंने कहा कि संजय जायसवाल और विजय सिन्हा के कारण ही NDA में टूट हुई है। वही उन्होंने आगे कहा कि जो लोग सरकार पर सवाल उठा रहे हैं उन्हें यह भी बताना चाहिए कि जब वह सरकार में थे तब वह क्या कर रहे थे। नीतीश कुमार के नेतृत्व में विजय सिन्हा मंत्री थे, लेकिन आज चिल्ला रहे हैं। मंत्री रहते हुए उन्होंने क्या कुछ काम किया पहले अपने परफॉर्मेंस को बताएं। विपक्ष में रहते हैं तो उल्टा सीधा बोलते रहते हैं और पक्ष में रहते हैं तो काम नहीं करते हैं। वही जब मीडिया ने उनसे सवाल किया कि जहरीली शराब से जिनकी मौत हुई है उनको लेकर BJP लगातार मुआवजा देने की मांग कर रही है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुआवजा देने का कोई प्रावधान कानून में नहीं है। BJP वाले को जो करना है वह करते रहें। वही उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार की तरफ से जो आंकड़ा जारी किया है, सबसे ज्यादा जहरीले शराब से मौत के मामले में सबसे ऊपर मध्य प्रदेश और दूसरे नंबर पर हरियाणा है, तो उनकी सरकार वहां उनके परिजनों को मुआवजा क्यों नहीं दे रही है। वहीं उन्होंने बेगूसराय में पुल टूटने वाली घटना को लेकर भी कहा कि अभी से 4 महीने पहले BJP के विधायक ही पथ निर्माण मंत्री थे। पुल के निर्माण में क्यों उन्होंने गलत सामान लगाया, यह किसकी उपलब्धि है। जब पुल का निर्माण हो रहा था तो उस वक्त इनके मंत्री क्या कर रहे थे।

About Post Author

You may have missed