September 28, 2026

समस्तीपुर में दुर्गा मंदिर से लौट रही किशोरी के साथ दुष्कर्म, छह युवकों ने वारदात को दिया अंजाम

समस्तीपुर। बिहार में नाबालिग लड़की से हैवानियत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जब यह लड़की दुर्गा मंदिर से पूजा कर लौट रही थी तब ही उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। मामला समस्तीपुर जिले का है। जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। बताया जाता है कि किशोरी सोमवार की शाम करीब सात बजे गांव के ही दुर्गा मंदिर में दीप-आरती कर घर लौट रही थी। इसी बीच पांच से छः की संख्या में मनचलों ने किशोरी के साथ जबरदस्ती एक सुनसान जगह में ले जाकर मुंह बांध का उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया है। उधर देर तक किशोरी के घर नहीं लौटने पर चिंतित स्वजनों ने जब खोजबीन शुरू की तब वह सुनसान जगह पर मिली। पूछताछ में उसने स्वजनों को आपबीती सुनाई। स्वजनों के सूचना पर उजियारपुर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। वहीं अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव के छह आरोपित युवक फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस की छापेमारी पूरे गांव में जारी है। वही इस घटना के बाद ग्रामीणों का प्रशासन और सरकार के प्रति आक्रोश है। लोग इस घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही पीड़िता नाबालिक का मंगलवार को मेडिकल टेस्ट हुआ जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। गांव के 6 आरोपित युवकों के खिलाफ पॉस्को एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। उसके साथ ही उम्मीद दिया जाता है जा रही है कि जल्द से जल्द इस घटना के आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

You may have missed