झारखंड में पटना से रांची जा रही बस हादसे का शिकार; तीन की मौत, 12 से अधिक जख्मी

रांची। झारखंड के रामगढ़ में जहां बिहार से रांची जा रही बस हादसे की शिकार हो गई है। भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। आनन-फानन मं सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पटना के बख्तियारपुर से रात 9 बजे खुली बस एनएच 33 पर चुट्टू पालू घाटी से गुजर रही थी। इस दौरान रांची की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रेलर सामने से आ रही बस से जा टकराई। टक्कर इतना जोरदार था कि बस बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत बचाव शुरू कर दिया है। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About Post Author

You may have missed