राजनीति के ‘ब्रह्म बाबा’ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन,पूरे प्रदेश में शोक की लहर

पटना/नई दिल्ली।बिहार की राजनीति में अशोक की बड़ी खबर आ रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा बिहार के राजनीति के कद्दावर नेता डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपनी अंतिम सांस ले ली है ।रघुवंश प्रसाद सिंह का नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है।जिससे पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। विगत एक सप्ताह से बिहार की मीडिया में सुर्खियों में छाए रघुवंश सिंह की तबीयत खराब हो जाने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।मगर आज खबर यह है कि उनका निधन हो गया।उनके निधन पर प्रदेश के सभी बड़े-छोटे राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है।विदित हो की राजद से फिलहाल नाराज चल रहे राजद के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह को तबीयत खराब हो जाने की वजह से नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह को कोरोना संक्रमण हुआ था।कुछ दिनों पूर्व ही उन्हें कोरोना से निजात मिला था।रघुवंश प्रसाद सिंह ने फिलहाल स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिल्ली में रह रहे थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को सांस में दिक्कत हो रही थी।जिसके बाद उन्हें चिकित्सकों की सलाह में आईसीयू में भर्ती किया गया था।

About Post Author

You may have missed