खबरें फतुहा की : भाजपा का उम्मीदवार बनाए जाने पर विचार, बाइक लूटने से बची

फतुहा विधानसभा से भाजपा का उम्मीदवार बनाए जाने पर विचार
फतुहा। शनिवार को स्थानीय गोविंदपुर बाजार स्थित एक उत्सव हॉल में विधानसभा स्तर पर भाजपा के सभी मंडलों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अधयक्ष शोभा देवी ने किया तथा बैठक का संचालन भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल शर्मा ने की। बैठक के दौरान जिला महामंत्री अरविंद यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फतुहा विधानसभा के लिए भाजपा की उम्मीदवार बनाए जाने पर विचार किया। बैठक में बताया गया कि एनडीए के अन्य दलों का इस क्षेत्र से लगातार हार होती रही है। इस स्थिति में इस बार भाजपा को विकल्प के रुप में आगे आनी चाहिए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस मांग को पार्टी के ऊंचे फोरम में जल्द ही उठाया जाएगा। मौके पर राम तीर्थ सिंह, पारस नाथ यादव, भास्कर लाल पटवा, रामजी प्रसाद, मधु सिन्हा, किरण गुुप्ता, दिनेश कुमार समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

पुलिस की तत्परता से बाइक लूटने से बची
फतुहा। बीते रात्रि फोरलेन पर पुलिस की तत्परता से एक बाइक सवार की बाइक लूटने से बच गयी। तीन की संख्या में बाइक पर आए अपराधी पुलिस की तत्परता को देखकर भाग निकले। हालांकि पुलिस ने भाग रहे अपराधियों का पीछा भी किया लेकिन भागने में सफल हो गये। एसआई ललित विजय ने बताया कि सूत्रों से जैसे ही सूचना मिली कि फोरलेन पर कुछ बाहर के अपराधी सक्रिय हैं तो वैसे हीं कई पुलिस पदाधिकारी को फोरलेन पर सक्रिय कर दिया गया। इसी बीच डुमरी मोड़ के समीप हिलसा से लौट रहे एक बैंक कर्मी को अपराधियों ने जैसे ही ओवरटेक कर उसके बाइक को लूटने की कोशिश की तो पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गयी। पुलिस को देखते ही सभी अपराधी हाई स्पीड वाले बाइक से पटना की ओर फरार हो गए।

About Post Author

You may have missed