PATNA : कांग्रेस ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि मनायी, पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह को जयंती पर किया याद

पटना। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह की 79वी जयंती कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने किया।
इस अवसर पर डॉ. झा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए एवं इसके धर्मनिरपेक्ष चरित्र को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिये अपनी कुर्बानी दी। कहा कि आज कृतज्ञ राष्ट्र देश के नव निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को नमन करती है। इस दौरान राजीव गांधी की प्रतिमा पर नेताओं ने माल्यार्पण किया। वहीं मदन मोहन झा ने कहा कि सदानंद बाबू कांग्रेस पार्टी के मूर्धन्य नेता थे। कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंत्री के रूप में उल्लेखनीय कार्य किये उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इधर, पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दीघा के बांसकोठी गेट नं.-93 के पास ओम प्रकाश कम्पलेक्स में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. झा ने गरीब बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन ने की।
स्व. राजीव गांधी के माल्यापर्ण कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डॉ. समीर कुमार सिंह, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, सदस्यता अभियान के प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, कृपानाथ पाठक, ब्रजेश पांडेय, प्रवक्ता जया मिश्र, पूर्व विधायक हरखू झा, लाल बाबू लाल, भावना झा, अर्जुन मंडल, विनय वर्मा, डॉ. अजय कुमार सिंह, मुन्ना शाही, कुमार आशीष, राजेश कुमार सिन्हा, अरविन्द लाल रजक, कमलदेव नारायण शुक्ला, शशिकांत तिवारी, विनोद कुमार पाठक, शशि रंजन, अखिलेश्वर सिंह, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा, राजेन्द्र चैधरी, सुधा मिश्रा, उदय शंकर पटेल आदि उपस्थित थे।

About Post Author

You may have missed