August 25, 2026

BIHAR : राजेन्द्रनगर टर्मिनल-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द

file photo

हाजीपुर। यात्रियों की संख्या में निरंतर कमी और कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए 03245/03246 राजेन्द्रनगर टर्मिनल-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशलट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया गया है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि गाड़ी संख्या 03246 राजेन्द्रनगर टर्मिनल-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 06 मई से तथा 03245 न्यू जलपाईगुड़ी-राजेन्द्रनगर टर्मिनल स्पेशल ट्रेन का परिचालन 08 मई से अगले आदेश तक रद्द रहेगा।

You may have missed