प्रदेश में आज से समाप्त होगी झमाझम बारिश, कल से चढ़ेगा तापमान

पटना। प्रदेश में लगातार हुई अच्छी बारिश के बाद शुक्रवार से मौसम में बदलाव होगा। राज्य के अधिकतर जिलों में मॉनसून संबंधी गतिविधियों में कमी आने वाली है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक राज्य के अधिकतर जिलों में शुक्रवार को बारिश और वज्रपात की आशंका नहीं है। कहीं छिटपुट बरसात हो सकती है, बाकी अधिकतर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। वही, पटना मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 5 अगस्त से राज्य में बारिश संबंधी गतिविधिययां थम जाएंगी। राज्यभर में अगले पांच दिन झमाझम बारिश के आसार नहीं हैं। 9 अगस्त तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। मॉनसून की ट्रफ रेखा बीकानेर, शिवपुरी, रायपुर, जबलपुर, भुवनेश्वर होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। बता दे की बिहार में पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। नदी-नालों में पानी आने से सूखे की मार झेल रहे अधिकतर जिलों में धान की रोपनी में तेजी आई। वहीं, उत्तर बिहार में नदियां उफान पर हैं। इससे कई जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

यूपी समेत दूसरे राज्यों में लगातार बारिश होने से गंगा नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। पटना में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। भागलपुर में भी गंगा उफान पर है। इसके अलावा कोसी, गंडक और बागमती समेत अन्य नदियां लगातार कई क्षेत्रों में कटाव कर रही हैं। इससे सैकड़ों परिवारों को अपना आशियाना छोड़कर सुरक्षित जगहों की शरण लेनी पड़ी है। भागलपुर में गुरुवार को उमस भरी गर्मी से हल्की राहत मिली। दोपहर में मौसम बदला और बूंदाबांदी हुई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो भागलपुर में आज भी हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद शनिवार से यहां तापमान में बढ़ोतरी होगी।

About Post Author

You may have missed