पालीगंज में बिहटा औरंगाबाद रेलवे परियोजना को लेकर चलाया गया जनसम्पर्क अभियान

पटना,पालीगंज। अनुमण्डल सह प्रखण्ड क्षेत्र के कई गांवों में शुक्रवार को बिहटा औरंगाबाद रेलवे परियोजना को लेकर रेलवे संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने चलाया जन सम्पर्क अभियान। मिली जानकारी के अनुसार, बिहटा औरंगाबाद रेलवे परियोजना को लेकर फिर से आंदोलन की शुरुआत तेज हो गयी है। वही इस आंदोलन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को गाँव-गाँव में बिहटा औरंगाबाद रेलवे संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। वही इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस रेल परियोजना को लेकर कई वर्षों से आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन केन्द्र सरकार हर बार इस योजना के प्रति सोई हुई नजर आयी है। हर बजट में ऊँट के मुँह जीरा वाला बजट इस परियोजना को दिया जाता है। जो इस क्षेत्र की जनता के साथ मजाक है। हर बार चुनाव के समय जनता को अंधकार में रखने के लिए जूठा वादा किया जाता है। इसका दुबारा शिलान्यास करने की बात बोलकर चुनाव के समय जनता का वोट लेकर धोखा दिया जाता है। पिछले लोकसभा में बिहार के 39 सांसद NDA सरकार को सरकार बनाने में सहयोग किया था। इज़के बावजूद बिहटा औरंगाबाद रेल परियोजना की आस में आज भी जनता आस लगाई हुई है कि इस बजट में राशि मिलेगी। वही शिलान्यास के 16 साल बीत जाने के बाद भी राशि नही मिल पाई है। इससे इस क्षेत्र की जनता में काफी निराशा है। वही कार्यकर्ताओ ने बताया कि इस बार आर पार की लड़ाई होगी। इसी तैयारी को लेकर आगामी 25 सितम्बर को दिल्ली के जंतर-मंतर पे हमलोग आंदोलन करने जा रहे है। इस आंदोलन में पाली, दुल्हनिबाजार अरवल, दाउदनगर, औरंगाबाद की जनता हजारों की संख्या में आंदोलन में भाग लेने दिल्ली जंतर-मंतर पे पहुँच रहे है।

About Post Author

You may have missed