BIG BREAKING: समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने रेलवे के ठेकेदार, पत्नी और बच्चे को मारी गोली, स्थिति चिंताजनक

समस्तीपुर ( संजय ज्योति )।  शहर में बेखौफ अपराधियों एक बार फिर कहर बरपाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  नगर थाना क्षेत्र के घोष लेन में गुरुवार की देर शाम बदमाशों ने रेलवे के एक बड़े ठेकेदार व स्क्रैप व्यवसायी बद्री गोयनका को उनकी पत्नी  व बेटी को घर मे घुसकर गोली मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद आए परिजन व आसपास के लोगों ने तीनों  को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया, जहां  बद्री और उनकी पत्नी सोनम की हालत गंभीर बनी है। घटना के बाद  गोली मारने वाले बदमाश फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार रात करीब दस बजे के बाद दो बदमाश पैदल ही बद्री गोयनका के घर पहुंचे। घर में घुसने के साथ ही दोनों ने ताबड़तोड़ गोली चलानी शुरू कर दी। इससे बचने के लिए बद्री गोयनका और उनकी पत्नी सोनम गोयनका ने भागने का प्रयास किया। लेकिन वे गोली का शिकार हो गए। बताया गया है कि बद्री गोयनका और उनकी पत्नी को तीन-  तीन गोलियां लगी है। बद्री की जांघ, हाथ और पेट मे गोली लगने की बात कही जा रही है।
वहीं घर मे घुस कर गोली मारने की इस घटना की जानकारी मिलने पर आसपास की लोगों की भीड़ जुट गई। इधर  गोयनका के परिचितों को भी जैसे-जैसे जानकारी मिली सभी पहुंचने लगे। उसके बाद ठेकेदार दंपति को शहर के एक निजी क्लिनिक में ले गए। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बद्री गोयनका पर बदमाश इससे पहले भी कई बार हमले की साज़िश रच चुके थे। लेकिन वे हर बार बच जाते थे। एक बार तो हत्या की नीयत से पहुंचे बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का उद्भभेदन कर गोली मारने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सदर डीएसपी प्रीतीश  कुमार ने बताया की अपराधियों की पहचान कर ली गयी है, उनकी गिरफ़्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

About Post Author

You may have missed