डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की कुर्सी पर बैठ गई राबड़ी देवी.. सम्राट चौधरी ने साधा निशाना..लोकतंत्र का माखौल..

पटना।डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की कुर्सी पर उनकी मां तथा सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बैठ जाने से आज फिर राजनीतिक माहौल गरमा गई।बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष नेता तथा पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए नीतीश-तेजस्वी सरकार पर बड़ा हमला किया है।सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि बिहार में लोकतंत्र को राजतंत्र में बदलने की कोशिश हो रही है।सम्राट चौधरी ने तस्वीर शेयर की है।जिसमें विधान परिषद में उपमुख्यमंत्री के चेंबर में उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी विराजमान है। इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने लिखा है कि बिहार में संवैधानिक संकट उत्पन्न हो रही है।डिप्टी सीएम की कुर्सी पर पूर्व सीएम बैठ रहीं है।उन्होंने कटाक्ष किया है कि राजद लोकतंत्र का माखौल उड़ा रहा है।इस तस्वीर में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बगल में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बैठे हुए हैं।बगल के सोफ़े में वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव,राजद के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह,राबड़ी देवी के सामने कुर्सी पर खान एवं भूतत्व मंत्री डॉक्टर रामानंद यादव बैठे हुए हैं। सोशल मीडिया में इस तस्वीर के वायरल होने के बाद एक बार फिर से विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। इसके पूर्व बुधवार को राजद के बड़े नेताओं के आवास पर सीबीआई की छापेमारी के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई थी डिप्टी सीएम की कुर्सी पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का आसीन होना सरकार के लिए पशोपेश का मुद्दा बन गया है।बिहार विधान परिषद में उपमुख्यमंत्री के चेंबर में उनकी कुर्सी पर किसी अन्य का बैठना असंवैधानिक कृत्य है। यह पद के गरिमा के अनुकूल नहीं है।

About Post Author

You may have missed