पटना के बेउर जेल से कैदी ने किया भागने का प्रयास, सघन छापेमारी के बाद महिला बैरक से किया गया बरामद

पटना। राजधानी पटना के बेउर जेल से एक कैदी ने भागने का प्रयास किया। शनिवार की सुबह कचरे के डिब्बे में छिपकर सफाई गाड़ी से निकलना चाहा। कैदी गायब होने की सूचना पर जेल प्रशासन अलर्ट हो गया। पूरे जेल में उसे खोजना शुरू किया। कैदी को ढूंढने के लिए जेल प्रशासन ने जेल के अंदर और बाहर सघन छापेमारी अभियान चलाई। लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कैदी जेल के महिला बैरक से बरामद किया गया। कैदी के बरामद होने के बाद जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह लगभग 6:40 पर मसौढ़ी निवासी कैदी महेंद्र यादव(42) ने जेल से भागने का प्रयास किया। इसी क्रम में जेल प्रशासन को सूचना मिली कि महेंद्र यादव जेल से भाग निकला है। सूचना मिलते ही पूरे जेल में कैदी महेंद्र यादव को ढूंढने के लिए हाई अलर्ट कर दिया गया। सभी पुलिसकर्मी जेल से फरार कैदी को ढूंढने में लग गए। इसी बीच सूचना मिली कि फरार कैदी महिला वार्ड के बैरक में छुपा बैठा है। सूचना मिलते ही जेल के सुरक्षाकर्मियों ने महिला वार्ड से महेंद्र यादव को ढूंढ निकाला। घटना की जानकारी देते हुए जेल कारा अधीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महेंद्र यादव शराब के मामले में जेल में बंद है। उन्होंने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है। उसे महिला वार्ड के बैरक से बरामद कर लिया गया है।

About Post Author

You may have missed